अब फोन चोरी होने पर घर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं UPI ID, वरना हो सकता है नुकसान

 आज भारत में ऑनलाइन पेमेंट आम बात हो गई है, वर्तमान में देश में लोग UPI के जरिए पेमेंट करना पसंद करते हैं, जो कैश लेकर चलने से बेहतर विकल्प है, सबसे पहले तो इसमें चेंज का झंझट नहीं है। दूसरे, आपको हमेशा अपने साथ वॉलेट या पर्स लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन पेमेंट के लिए आपके पास बस एक मोबाइल फोन होना चाहिए और इसके जरिए आप QR कोड को स्कैन करके मनचाही रकम का भुगतान कर सकते हैं।


क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या होगा? तो आप अपने Google Pay, Phone Pay, Paytm और UPI ID को कैसे ब्लॉक कर पाएंगे। अगर आप फोन खोते ही इन्हें ब्लॉक नहीं करते हैं तो फोन गलत हाथों में पड़ जाने पर आपका अकाउंट पूरी तरह से खाली हो सकता है। इसीलिए हम आपके लिए UPI, Google Pay और Paytm के अकाउंट ब्लॉक करने की जानकारी लेकर आए हैं।

1} पेटीएम बैंक हेल्पलाइन नंबर 01204456456 पर कॉल करें।

2} इसके बाद लॉस्ट फोन विकल्प चुनें।

3} यहां आपको खोए हुए फोन का नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।

4} इसके बाद आप कस्टमर केयर से जुड़ जाएंगे, जहां से आप कुछ जानकारी देकर यूपीआई आईडी ब्लॉक करा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments