देशभर में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कर दिए हैं. दामों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से पेट्रोल और डीजल रोजाना नए-नए रिकार्ड बना रहा है. वहीं, धनतेरस के दिन यानि 2 नबंवर, 2021 को भी बिहार की राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया और भागलपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. जानकारी के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल का दाम 113.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 105.07 रुपए प्रति लीटर पर हैं.
सरकारी तेल कंपनी इडियन ऑयल के मुताबिक, बिहार में आज पेट्रोल और डीजल का दाम-
जगह पेट्रोल डीजल
मुजफ्फरपुर 114.58 रुपए प्रति लीटर 105.69 रुपए प्रति लीटर
पूर्णिया 115.36 रुपए प्रति लीटर 106.53 रुपए प्रति लीटर
भागलपुर 114.90 रुपए प्रति लीटर 106.09 रुपए प्रति लीटर
गया 114.65 रुपए प्रति लीटर 105.88 रुपए प्रति लीटर
दरभंगा 113.76 रुपए प्रति लीटर 105.31 रुपए प्रति लीटर
इस तरह से जान सकते हैं भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. ऐसे में रेट्स जाने के लिए आप इनकी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
0 Comments