बिहार में गहराया बाढ़ संकट, भागलपुर के नवगछिया में रिंग बांध टूटा, आधा दर्जन गांव जलमग्न

संवाद सूत्र नवगछिया (भागलपुर)। Flood in Bihar: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच सबसे बड़ी खबर नवगछिया से आ रही है। जहां इस्माइलपुर-डिम्भा के बीच रिंग बांध टूट गया है, जिससे करीब 20 गांव प्रभावित हुए हैं। गांव जलमग्न हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है। बांध मरम्मती को लेकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

नवगछिया में 40 मीटर का यह बांध 2008 में बना था। बांध के टूटने से लक्ष्मीपुर, गोसाईगांव, डिम्भा, नवटोलिया, जफरूटोला विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। डिम्भा में एक दर्जन घर तेज धार में बह गए हैं। बांध में रिसाव 10 बजे दिन में ही शुरू हो गया था।बांध दिन में टूटने के बाबजूद जेनरेटर लाइट की व्यवस्था रात में 10 बजे हुई।

डीएम सहित कई अधिकारी पहुंचे

बांध टूटने की खबर जैसे ही आला अधिकारियों को लगी, वे मौके पर जा पहुंचे। फल्ड फाइटिंग का कार्य तेजी के साथ शुरू किया गया है। मौके पर डीएम सहित अधिकारी पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मती का कार्य जारी है।© जागरण द्वारा प्रदत्त

भागलपुर-नवगछिया में बाढ़ का कहर

भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा है, इसके बाद से जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। जिले की 16 में से 11 प्रखंड जलमग्न हैं। वहीं नवगछिया में भी हालात दयनीय हो चले हैं। बांध टूटने से इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलाके में किस कदर नदी के जलस्तर से कटान हो रही है।

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के दबाव से नवगछिया के इस्माइलपुर से बिंदटोली 12 वर्ष पुराना तटबंध ध्वस्त हो गया है। स्पर संख्या दो और तीन के बीच डिमाहा गांव के समीप तटबंध धीरे-धीरे ध्वस्त हो गया। जल संसाधन विभाग भागलपुर के अधीक्षण अभियंता, फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष सहायक अभियंता सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन खुद वहां आए। उन्होंने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा। अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर इसका जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए तत्काल स्थानीय स्तर पर नाव की व्यवस्था करने के लिए अंचलाधिकारी को कहा। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और जिला के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

इस्माइलपुर का लगभग लक्ष्मीपुर, नारायणपुर, मालपुर, डिमाहा आदि गांव नदी के बहाव के मुहाने पर बसा हुआ है। डीएम ने एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम को सूचना देने की बात कहते हुए मौके पर सुखा राशन पॉलिथीन एवं समुदाय किचन चालू कराने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित गांव से लोगों को निकालने के लिए जो बड़े-बड़े नाव की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इस्माइलपुर बिंदटोली में अधिकतम जल स्तर वर्ष 2016 में 35.45 मीटर हुआ था। जिसमें दो जगह पर तटबंध टूटा। लक्ष्मीपुर एवं बिंदटोली के पास लक्ष्मीपुर तटबंध टूटने के कारण नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित नवगछिया, गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड पूरी तरह बाढ से प्रभावित हो गया था। लोगों को कई महीने तक सड़क पर रह कर के जिंदगी गुजारनी पड़ी थी।  

Post a Comment

0 Comments