
उत्तर रेलवे युवाओं को कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिग देगी. इस योजना के तहत 3500 बेरोजगारों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें रेलवे लखनऊ और बनारस में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है. इसी व्यवस्था के तहत लखनऊ के चारबाग में ट्रेनिंग के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. ट्रेनिंग के लिए रेलवे के बेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता हैं. शार्टलिस्ट होने पर रेलवे उन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलाएगी.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, आशुतोष गंगल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के अंतर्गत भारतीय रेलवे युवाओं को उद्योगों से संबंधित कौशल प्रशिक्षण द्वारा बेहतर आजीविका प्राप्त करने में मदद करने के लिए रेल कौशल विकास योजना की शुरूआत से इस दिशा में कदम बढ़ा रही है.
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में भारत के बेरोजगार युवाओं को रोजगार कौशल प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जुलाई, 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की गयी थी. यह योजना राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा लागू की जा रही है .
3500 युवाओं को मुफ्त में ट्रेनिंग देगी रेलवे
आशुतोष गंगल ने कहा कि रेलवे के ज़ोनल रेल और उत्पादन इकाईयां आने वाले 3 वर्षों में क्रमश: 2500 और 1,000 युवाओं को रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण देगी. बनारस लोकोमोटिव वर्क्स– रेलवे में रेल कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण देने के लिए नोडल प्राधिकरण बनाया गया है.
फीटर (fitter) और इलैक्ट्रिशियन (electrician) को शॉर्टलिस्ट किया है. इसके लिए सौ घण्टे की प्रशिक्षण अवधि का एक पाठ्यक्रम मॉड्यूल तैयार किया गया है. प्रशिक्षण में 70 फीसदी व्यावहारिक और 30फीसदी सैद्धांतिक सामग्री शामिल होगी.
इस पहल के लिए उत्तर रेलवे के पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र, चारबाग, लखनऊ ने दिनांक 20.09.2021 से शुरू होने वाले पहले और दूसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं .
गंगल ने बताया कि इस प्रशिक्षण की अधिसूचना, आवेदन फॉर्म एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचना उत्तर रेलवे की वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in–>समाचार एवं भर्ती सूचना–>रेल कौशल विकास योजना पर उपलब्ध हैं.
जो भी युवक प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह इस बेबसाइट पर जाकर अपना फार्म भरें. संबंधिक विभाग शार्टलिस्ट करके युवकों को बुलाएगा और उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा.
रेलवे अपने विशाल बुनियादी ढाँचे, अनेक तकनीकी कारखानों और प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए पूरी तरह तैयार है. रेलवे के इस प्रयास से बेरोज़गार युवाओं को रोजगार में मदद देने के लिए बेहतर तकनीकी कौशल उपलब्ध होगा. युवक प्रशिक्षण लेकर बेहतर रोजगार पा सकेंगे.
ये खबरें भी पढ़ें
- रेलवे ने रातों रात लिया बड़ा फैसला, आज से 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू
Punjab, Ludhiana, Jalandhar, Amritsar, Patiala, Sangrur, Gurdaspur, Pathankot, Hoshiarpur, Tarn Taran, Firozpur, Fatehgarh Sahib, Faridkot, Moga, Bathinda, Rupnagar, Kapurthala, Badnala, Ambala,Uttar Pradesh, Agra, Bareilly, Banaras, Kashi, Lucknow, Moradabad, Kanpur, Varanasi, Gorakhpur, Bihar, Muzaffarpur, East Champaran, Kanpur, Darbhanga, Samastipur, Nalanda, Patna, Muzaffarpur, Jehanabad, Patna, Nalanda, Araria, Arwal, Aurangabad, Katihar, Kishanganj, Kaimur, Khagaria, Gaya, Gopalganj, Jamui, Jehanabad, Nawada, West Champaran, Purnia, East Champaran, Buxar, Banka, Begusarai, Bhagalpur, Bhojpur, Madhubani, Madhepura, Munger, Rohtas, Lakhisarai, Vaishali, Sheohar, Sheikhpura, Samastipur, Saharsa, Saran, Sitamarhi, Siwan, Supaul,Gujarat, Ahmedabad, Vadodara, Surat, Rajkot, Vadodara, Junagadh, Anand, Jamnagar, Gir Somnath, Mehsana, Kutch, Sabarkantha, Amreli, Kheda, Rajkot, Bhavnagar, Aravalli, Dahod, Banaskantha, Gandhinagar, Bhavnagar, Jamnagar, Valsad, Bharuch , Mahisagar, Patan, Gandhinagar, Navsari, Porbandar, Narmada, Surendranagar, Chhota Udaipur, Tapi, Morbi, Botad, Dang, Rajasthan, Jaipur, Alwar, Udaipur, Kota, Jodhpur, Jaisalmer, Sikar, Jhunjhunu, Sri Ganganagar, Barmer, Hanumangarh, Ajmer, Pali, Bharatpur, Bikaner, Churu, Chittorgarh, Rajsamand, Nagaur, Bhilwara, Tonk, Dausa, Dungarpur, Jhalawar, Banswara, Pratapgarh, Sirohi, Bundi, Baran, Sawai Madhopur, Karauli, Dholpur, Jalore,Haryana, Gurugram, Faridabad, Sonipat, Hisar, Ambala, Karnal, Panipat, Rohtak, Rewari, Panchkula, Kurukshetra, Yamunanagar, Sirsa, Mahendragarh, Bhiwani, Jhajjar, Palwal, Fatehabad, Kaithal, Jind, Nuh, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
0 Comments