![]()
सुबह से आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराती नजर आई। सूरज ने तांक-झांक करने का प्रयास किया लेकिन बादलों ने निकलने नहीं दिया।
अजमेर.
जून के शुरुआत से मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। बुधवार सुबह आसमान को बादलों ने घेर लिया। सूरज के बादलों की ओट में दुबकने से धूप और गर्मी ने नहीं सताया। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री पर पहुंच गया। अंधड़ और बादल छाने से तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हुई है।
सुबह से आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराती नजर आई। सूरज ने तांक-झांक करने का प्रयास किया लेकिन बादलों ने निकलने नहीं दिया। धूप नहीं निकलने और हवा चलने से मौसम में राहत रही। मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में लोग जरूरत होने पर ही बाहर नजर आए। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज हुआ।
पारे में जारी उतार-चढ़ाव
बीती मई के अंतिम सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले महीने चक्रवाती तूफान तौकते और यास के कारण बरसात, अंधड़ और हवाएं चली। इससे तापमान 40 डिग्री के ऊपर नहीं पहुंच पाया। नौतपा में भी भीषण गर्मी और लू के तेवर ढीले बने हुए हैं। मानूसन के केरल में दस्तक देने के साथ मैदान इलाकों में मौसम में बदलाव बना रहेगा।
पिछले दिनों में तापमान
30 मई-39.6
31 मई-40.5
01 जून-36.6
02 जून-36.0
0 Comments