
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक स्तर पर दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। जून के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने का समय व्यावसायिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य सफल होंगे। घर में बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में अकस्मात ही कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवंबर के महीने में बेकार के शक के कारण प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दिसंबर के महीने में मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। मार्च के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अप्रैल के महीने में काम ज्यादा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मई के महीने में साहसिक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर करें।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
परनिंदा से परहेज करें।
कानों में सोना धारण करें।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
0 Comments