
पूर्वोत्तर राज्यों में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट (AGVPT) ने ग्रामीण स्व-रोजगार संस्थानों (RSETI) के लिए अनुबंध के आधार पर निदेशक, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
निदेशक और फैकल्टी के पद के लिए चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन पर आधारित होगा। ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पद के लिए चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। असम ग्रामीण विकास बैंक की ओर से फैकल्टी और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उनकी कंप्यूटर क्षमताओं का आकलन करने के लिए कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण एजीवीबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.agvbank.co.in/ पर देख सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं:
अध्यक्ष
असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट
असम ग्रामीण विकास बैंक
प्रधान कार्यालय, भंगगढ़
गुवाहाटी - 781005
नोट : आवेदन पत्र 15 जून को या उससे पहले असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट के पास पहुंच जाना चाहिए।
bizarrenews,कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, जमशेदपुर, दिल्ली, गुजरात, सूरत, अहमदाबाद, बिहार, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, पुणे, की ख़बरों के लिए हमारे चैनल हिमाचली खबर को फॉलो जरूर करें।
#bizarrenews, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #जमशेदपुर, #दिल्ली, #गुजरात, #सूरत, #अहमदाबाद, #बिहार, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #जहानाबाद, #पुणे,
0 Comments