BIG NEWS: देश के लिये बडी खुशखबरी, एक जून से खत्म होगा लॉकडाउन




भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि कि हम अनंतकाल तक बंद नहीं रख सकते हैं. इसीलिए अब हमें 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करना है. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इशारा किया था कि प्रदेश में COVID19 से संक्रमण की दर घटी है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर की प्रतिशत भी कम हो गई है. ऐसे में अब उन्होंने आज ये फैसला लिया है कि अब लॉकडाउन को धीरे-धीरे खत्म करना होगा.

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कुछ दिनों पहले सीएम ने कहा था कि अभी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं करनी है. पूरी कड़ाई के साथ कोरोना के विरूद्ध जंग लड़नी है. आप सभी के सहयोग से हम मध्य प्रदेश को शीघ्र ही कोरोना मुक्त करेंगे.’ चौहान ने कहा कि कोरोना का अगर पहले पता चल जाए तो सभी स्वस्थ हो जाते हैं. इसलिए सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि किसी भी बीमारी को छुपाईये मत, बताईये. हम आपका तुरंत नि:शुल्क इलाज कराएंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति अभी काबू में है। उन्होंने आगे कहा कि अनलॉक को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है। बता दें कि राज्य में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में काफी कमी देखी गई है। वहीं संक्रमण के नए मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है।

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 4384 नए मामले सामने आए जबकि 79 मरीजों ने अपना दम तोड़ा। इसके अलावा देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.5 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 4194 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

Post a Comment

0 Comments