
न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संक्रमण के फैलाव में कमी आई हैं। लेकिन अब भी राज्य के कई जिलों में कोरोना की स्थिति ठीक नहीं हैं। सरकार के कई प्रयासों के बावजूद नए-नए इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना के 7494 नए मामले सामने आये हैं। जिसमे सबसे ज्यादा मामले पटना, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, गया और पूर्वी चंपारण में मिले हैं। वहीं राज्य में 77 लोगों की जान भी चली गई हैं।
बिहार के 6 जिलों में कोरोना हुआ बेकाबू, लोग रहें सावधान।
1 .पटना में 967 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।
2 .पूर्णिया में 441 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई।
3 .कटिहार में 389 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई हैं।
4 .गोपालगंज में 387 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई हैं।
5 .गया में 350 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
6 .पूर्वी चंपारण में 319 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
0 Comments