गुजरात में कोरोना के बढ़ते आंकड़े लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए थे. पिछले दिनों गुजरात के सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा था जिससे लोग डरे हुए थे. हालांकि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को गुजरात में 11017 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
सबसे ज्यादा मामले 2795 अहमदाबाद से सामने आए हैं. गुजरात में कोरोना के एक्टिव केस 127483 हैं. हालांकि अब आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है, जो राहत भरी खबर है.
गुजरात के सभी 33 जिलों में राहत, कम हुआ कोरोना का आंकड़ा
0 Comments