जानें RCB के लिए नंबर-3 पर खेलने वाले रजत पाटीदार के बारे में अनजानें तथ्य





इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 27 वर्षीय बल्लेबाज रजत पाटीदार ने डेब्यू किया. मैच में ये होनहार बल्लेबाज नंबर 3 पर बैंटिंग करने आया और एक चौके की मदद से 8 रनों की पारी खेली.


रजत ने पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं किया हालाँकि फैन्स इस खिलाड़ी के बारे में जानेगे काफी इच्छुक दिखाई दे रहे हैं. दरअसल कई फैन्स के लिए ये खिलाडी बिलकुल नया हैं. आज इस लेख में हम पाटीदार के बारे में अनजानें तथ्य जानेगे.

मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने हैं रजत पाटीदार
आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में डेब्यू के साथ ही रजत पाटीदार आईपीएल खेलने वाले मध्यप्रदेश के चौथे खिलाड़ी हैं. तूफानी बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.

27 वर्षीय दाए हाथ के बल्लेबाज ने 37 लिस्ट ए मैचों में 35.60 की औसत और 96.58 की स्ट्राइक रेट से 1246 रन बनाये हैं, जिसमे 3 शतक और 5 अर्द्धशतक भी शामिल हैं. इसके आलावा इस बल्लेबाज ने 22 टी20 मैचों में 34.95 की औसत और 143.53 की दमदार स्ट्राइक रेट से 699 रन बनाये हैं, इस दौरान उन्होंने 95 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित 6 अर्द्धशतक लगाए हैं.

IPL 2021 नीलामी में मिले 20 लाख
मध्यप्रदेश की होनहार प्रतिभा रजत पाटीदार को आईपीएल 2021 की नीलामी में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने 20 लाख के बेस मूल्य पर ख़रीदा था.

आईपीएल नीलामी से पहले पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में गोवा के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेलते हुए खूब सुर्खियाँ बटौरी थी.

प्रैक्टिस मैच में 49 गेंदों पर लगाया तूफानी शतक
आईपीएल 2021 की नीलामी के बाद फैन्स को उम्मीद कम थी कि इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी लेकिन इस तूफानी खिलाड़ी अभ्यास मैच में एक ऐसी पारी खेली, जिसके बाद आरसीबी कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट को उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुनना पड़ा. दरअसल खिलाड़ी ने आरसीबी के अभ्यास मैच में सिर्फ 49 गेंदों पर 104 रनों की आकर्षक पारी खेलकर सभी का भरोसा जीता था.

Post a Comment

0 Comments