
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का आगाज आज यानी शुक्रवार 9 अप्रैल से हो गया है। आइपीएल के नए सीजन के पहले मैच में मौजूदा आइपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। इस मुकाबले में बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक मुंबई ने बिना किसी नुकसान के एक ओवर में 5 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और क्रिस लिन क्रीज पर हैं।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि उनकी टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन और रजत पाटीदार डेब्यू कर रहे हैं, जबकि डैनियल क्रिस्चियन को भी उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए क्रिस लिन और मार्को जैनसेन आइपीएल में डेब्यू करने जा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
क्रिस लिन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जैनसेन राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
रजत पाटीदार, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सेवेल, डैनियल क्रिस्चियन, वॉशिंग्टन सुंदर, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
MI vs RCB Head to Head
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच अब तक 27 आइपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। हेड टू हेड में बाजी मुंबई की टीम ने मारी है। 17 बार मुकाबला मुंबई की फ्रेंचाइजी ने जीता है, जबकि सिर्फ 10 बार बाजी बैंगलोर की टीम ने मारी है। यहां तक कि पिछले चार मुकाबलों में तीन बार मुंबई इंडियंस जीती है, जबकि एक मैच आरसीबी ने अपने नाम किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये मैच भी सुपर ओवर में आरसीबी ने जीता है।
0 Comments