
आरसीबी के लिए इस मैच में सबसे अच्छी बात ये रही कि उसके स्टार बल्लेबाजों ने अहम योगदान किया. कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की. कोहली ने 33, मैक्सवेल ने 39 और डिविलियर्स ने 48 रनों का योगदान किया.

आरसीबी आईपीएल के पहले मैच में एक खास प्लान के साथ उतरी. उसका ये प्लान सफल भी रहा और हो सकता है आने वाले मैचों में भी वह इसे जारी रखे. ये रणनीति है बैटिंग ऑर्डर को लेकर. आईपीएल के अब तक के सीजन में विराट कोहली और डिविलियर्स ने ऊपरी क्रम में ही बैटिंग की. हालांकि कोहली तो इस मैच में भी ऊपर उतरे. उन्होंने ओपनिंग की, लेकिन डिविलियर्स को लेकर प्लान में बदलाव किया गया है. वह 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए.

इससे साफ है कि टीम के दो स्टार बल्लेबाजों में से एक ऊपर उतरेगा और टीम को तेज शुरुआत देगा तो दूसरा मिडिल ऑर्डर में उतरकर बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करेगा.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में ये देखने को भी मिला. कोहली ने पहले वॉशिंगटन सुंदर और ग्लेन मैक्सवेल के साथ अच्छी साझेदारी की और आखिरी में डिविलियर्स ने नीचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ जरूरी रन जुटाए. आरसीबी अगर इस रणनीति के साथ आगे भी खेली तो वह अन्य टीमों की टेंशन बढ़ा सकती है
0 Comments