
CSK vs DC IPL 2021 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऐसे में खबर लिखे जाने तक चेन्नई की टीम ने 2.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। मोइन अली और सुरेश रैना क्रीज पर हैं।
चेन्नई की पारी, गिरा दूसरा विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा, जब फाफ डुप्लेसिस बिना खाता खोले आवेश खान की गेंद पर lbw आउट हो गए। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर दूसरे ओपनर रितुराज गायकवाड़ भी आउट हो गए। उनको 5 रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स ने शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया।
एक तरफ एमएस धौनी के रूप में अनुभव की खान है, जबकि दूसरी तरफ रिषभ पंत के रूप में युवा कप्तान हैं। इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम ने चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स और टॉम कुर्रन को चुना है। वहीं, चेन्नई की टीम ने फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सैम कुर्रन और ड्वेन ब्रावो को चुना है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, टॉम कुर्रन और आवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल के इतिहास में अब तक कुल 23 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मुकाबले एमएस धौनी की कप्तानी वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, सिर्फ 8 बार दिल्ली की टीम सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में रिषभ पंत क्या सीएसके के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 9वीं जीत दिला पाएंगे या फिर बाजी फिर से सीएसके मारेगी ये देखने वाली बात होगी। हालांकि, पिछले सीजन में दोनों मुकाबले दिल्ली ने जीते थे।
0 Comments