तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा-अनुभवी लेग स्पिनर एडम जांपा समेत कई खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे ओपनिंग मैच





चेन्नई में शुक्रवार को आईपीएल के 14वें सीजन का शुभारंभ होगा, लेकिन सभी आठ टीमों के पास अभी भी उनके सभी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह जहां कुछ खिलाडि़यों के कोरोना से संक्रमित होना, तो कुछ का इसी हफ्ते भारत पहुंचना है। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसकी तेज गेंदबाजी की रीड अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे गत मंगलवार को ही मुंबई पहुंचे हैं और फिलहाल क्वारंटाइन में हैं, जो 12 अप्रैल को खत्म होगा, जबकि दिल्ली का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 अप्रैल को पहला मुकाबला है।


वहीं दिल्ली के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी कोरोना से संक्रमित हैं। अगर 10 अप्रैल से पहले वह दो बार नेगेटिव नहीं आते हैं, तो वह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के अनुभवी लेग स्पिनर एडम जांपा शादी के कारण और आरसीबी के फिन एलेन भी पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे, क्योंकि वह सात दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन में हैं।


Post a Comment

0 Comments