
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली और चेन्नई के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए हैं. जिनमें चेन्नई ने 15 बार बाजी मारी है. क्वारंटीन टाइम के कारण दिल्ली की टीम में एनरिक नोर्तजे, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा नहीं खेल पा रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 ओवर के खेल के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के 5 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की है. वहीं, गेंदबाजी की शुरुआत दिल्ली के खतरनाक गेंदबाज क्रिस वोक्स ने की है.
CSK XI: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़
फाफ डू प्लेसिस
मोईन अली
सुरेश रैना
अंबति रायडू
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
रवींद्र जडेजा
सैम कुरेन
ड्वेन ब्रावो
शार्दुल ठाकुर
दीपक चाहर
मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में डेब्यू कर रहे हैं. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उनके शानदार फॉर्म का लाभ चेन्नई की टीम को मिलेगा.
Delhi Capitals XI: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ
शिखर धवन
अजिंक्य रहाणे
ऋषभ पंत (कप्तान)
मार्कस स्टोइनिस
शिमरॉन हेटमेयर
क्रिस वोक्स
टॉम कुरेन
आर अश्विन
अमित मिश्रा
अवेश खान
A look at the Playing XI for #CSKvDC
Follow the game here - https://t.co/jtX8TWxySo #VIVOIPL https://t.co/L8aqZboIVD pic.twitter.com/4jZpQdykbn— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
दिल्ली कैपिटल्स इस बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने के लिए उतर रही है. वहीं, तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में एक चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम करने के मंसूबे से उतरी है. चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल 8 टीमों में 7वें स्थान पर रही थी. उस खराब प्रदर्शन को भुलाने के लिए चेन्नई की टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.
आज का यह मुकाबला एक गुरु और उसके चेले के बीच है. पिछले आईपीएल सीजन में उपविजेता रही दिल्ली की टीम के हौसले बुलंद हैं. हालांकि, इस टूर्नामेंट में पंत के सामने कुछ नई चुनौतियां हैं. वो एक नए कप्तान हैं और आईपीएल में कप्तानी काफी अहम होती है क्योंकि अंत तक गेम में लड़ाई जारी रहती है. श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने मैच से पहले एक इंटरव्यू में कहा, 'बतौर कप्तान मेरा पहला मैच माही भाई के खिलाफ है. मेरे लिए यह अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है. मैं अपने अनुभव और उनसे मिली सीख का पूरा इस्तेमाल करूंगा.'
दिल्ली की टीम में धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में हैं. उनके बाद स्टीव स्मिथ और पंत जैसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी टीम की गेंजबाजी अटैक को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. बता दें कि धवन (618) पिछले आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे. वहीं, शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाए हैं.
इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस, शिमरन हेटमायर और सैम बिलिंग्स टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. गेंदबाजी में दिल्ली के पास ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्तजे, उमेश यादव, क्रिस वोक्स हैं. इधर, चेन्नई की टीम में सुरेश रैना की वापसी टीम को और मजबूत बनाएगी.
दूसरी ओर, चेन्नई टीम में अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी हुई है जो आईपीएल में 5368 रन बना चुके हैं. वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है. चेन्नई के पास टॉप ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस और अंबति रायडू हैं.
वहीं, खतरनाक फॉर्म में चल रहे युवा सैम कुरेन, मोईन अली और धोनी टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करते हैं. चेन्नई की गेंदबाजी की कमान जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे शार्दुल ठाकुर के हाथों में है. वहीं, दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा भी हरफनमौला खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले से योगदान दे सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का स्क्वाड
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, एनरिक नोर्तजे, अवेश खान, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, ललित यादव, लुकमान मेरिवाला, मणिमारन सिद्धार्थ, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, अश्विन, रिपल पटेल, सैम बिलिंग्स, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमेयर, स्टीव स्मिथ, टॉम कुरेन, उमेश यादव, विष्णु विनोद.
0 Comments