
आईपीएल अपडेट के अनुसार- सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के जैसन रॉय को मिशेल मार्श की जगह शामिल किया है जिन्होंने निजी कारणों से पूरे सत्र से खुद को उपलब्ध नहीं बताया है। मार्श ने 2010 में अपना आईपीएल पर्दापण किया था, उन्होंने इस लीग में कुल 21 मैच खेले हैं। वहीं रॉय ने 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और बाद में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2018 में खेले थे।

रॉय ने कुल आठ मैच खेलकर एक अर्धशतक से 179 रन बनाए हैं। हैदराबाद की टीम ने रॉय को उनके दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य में शामिल किया है। रॉय का प्रदर्शन हाल में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला में ठीक ठाक रहा था लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।
0 Comments