हर्षल पटेल ने गेंद से मचाया तहलका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास



IPL 2021 के पहले ही मैच में हर्षल पटेल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने न सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया, बल्कि रोहित शर्मा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। हर्षल पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।


बता दें हर्षल पटेल 2012 से 2017 तक आरसीबी की टीम में थे। इसके बाद साल 2018 से 2020 तक वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले आरसीबी ने उन्हें दिल्ली से ट्रेड किया था और उन्हें टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित कर दिया। हर्षल ने घर वापसी करते ही कहर बरपाया। हर्षल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था।


रोहित ने आईपीएल 2009 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साल 2009 में भारत में आम चुनाव होने के कारण आईपीएल के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में खेले गए थे। तब रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2009 के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने ही डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए 6 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उस मैच में उन्होंने हैट्रिक भी ली थी।


हर्षल आरसीबी के लिए एक मैच में पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले जयदेव उनादकट ने 25 रन देकर 5 और अनिल कुंबले ने 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यदि इस मैच की बात करें तो हर्षल पटेल हैट्रिक से चूक गये, लेकिन उनके पांच विकेट के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के उद्घाटन मैच में नौ विकेट पर 159 रन ही बनाने दिए। पटेल ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Post a Comment

0 Comments