
क्रिकेट खेलने वाला प्रत्येक युवा कभी न कभी अपने देश के लिए खेलने का सपना देखता हैं लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा हो जाए, ऐसा संभव नहीं हैं. ऐसे में क्रिकेटर अपने सपनों को पुरा करने के लिए दूसरे देश की राह पर चल देता हैं.
कई क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो देशों के लिए अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हैं हालाँकि इस लेख में हम सिर्फ टॉप 5 क्रिकेटरों के बारे में जानेगे.
1) इयोन मॉर्गन
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड को बतौर कप्तान पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले इयोन मॉर्गन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मॉर्गन ने वनडे क्रिकेट में 7 हजार से अधिक रन बना लिए हैं.
मॉर्गन के बारे में ये बेहद फैन्स जानते होंगे कि उन्होंने 2006 में आयरलैंड की ओर से खेलते हुए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने आयरलैंड के लिए 23 वनडे खेले थे, इस दौरान वह आयरलैंड टीम के लिए वर्ल्ड कप 2007 भी खेले थे.
2) बॉयड रैनकिन
बॉयड रैनकिन विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो देशों के लिए तीनों फॉर्मेट का क्रिकेट खेला हैं. रैनकिन ने आयरलैंड के लिए 2 टेस्ट, 68 वनडे और 48 अन्तराष्ट्रीय टी20 खेले हैं. जबकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए भी 1 टेस्ट, 7 वनडे और 2 अन्तराष्ट्रीय टी20 खेले हैं.
3) ल्यूक रोंची
विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था हालाँकि उन्हें सिर्फ 4 मैच ही खेलने को मिले थे. जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड जाना का फैसला किया और 2013 में कीवी टीम के लिए पहला वनडे खेला था.

रोंची ने कीवी टीम के कुल 81 वनडे, 4 टेस्ट और 33 अन्तराष्ट्रीय खेले. उन्होंने इस दौरान क्रमश 1397, 319 और 359 रन भी बनायें.
4) डर्क नैनेस
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में डर्क नैनेस ने नीदरलैंड की ओर खेलते हुए खूब सुर्खियाँ बटौरी थी. जिसके बाद 2010 में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आये थे.
टी20 वर्ल्ड कप 2010 नैनेस ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज ने कुल 14 विकेट ली थी हालाँकि फाइनल मुकाबले में टीम को इंग्लैंड के विरुद्ध हार मिली थी.
5) रुडोलफ वैन डर मर्व
रुडोलफ वैन डर मर्व का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था उन्होंने ज्यादातर घरेलू भी साउथ अफ्रीका में खेला और अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. 2009 में मर्व ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 से डेब्यू किया था और जल्द ही वनडे टीम में भी जगह बनायीं थी.
मर्व ने साउथ अफ्रीका के लिए 13 वनडे और 13 टेस्ट खेले, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए हालाँकि 5 वर्षों बाद 2015 में उन्होंने फिर से वापसी की लेकिन इस बार वह नीदरलैंड की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे. वर्तमान में वह नीदरलैंड टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं.
नोट: अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में कई और भी कई क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो देशों के लिए क्रिकेट खेला हैं हालंकि इसमें हम सिर्फ 5 खिलाडियों को भी शामिल किया हैं.
0 Comments