
1. सचिन तेंदुलकर
जैसे की सब जानते हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34 हजार से अधिक रन और 100 शतक लगाने वाले सचिन दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। भारत में कई लोगों ने क्रिकेट देखना सचिन की वजह से ही शुरू किया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन क्रिकेट फैंस के दिल में बसते हैं।
पेप्सी, ल्यूमिनस, एडिडास, कैनन, फिलिप्स, ब्रिटानिया, वीआईएसए, कैस्ट्रोल, कोका-कोला आदि जैसे सैकड़ों वैश्विक ब्रांडों के विज्ञापन किये। सचिन विज्ञापनों द्वारा100 करोड़ कमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।
2. महेंद्र सिंह धोनी
जिन्होनें भारत को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जीतवायें हैं। धोनी भारत के एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी की लोकप्रियता के चलते इनको हर कंपनी मुँह मांगे पैसे देती है।
3. विराट कोहली
फॉर्मेट चाहे कोई भी कोहली ने हर जगह अपने आप को साबित किया है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में कोहली को वर्ल्ड का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। कुछ ही सालों में कोहली ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है।
भारत के अलावा दूसरे देशों की भी विज्ञापन कंपनियां कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना पंसद करती हैं। आईपीएल में कोहली का जलवा देखने लायक है 2018 में इनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 करोड़ का भुगतान किया था।
वाल्वोलिन, गूगल, हीरो मोटो कॉर्प, कोलगेट, टिसोट, टूयम, मान्यावर आदि जैसे अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर है। टायर कंपनी MRF ने इनको अपने बल्ले पर स्टिकर लगाने के 8 सालों के लिए 100 करोड़ रूपये दिए हैं।
0 Comments