
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद शुक्रवार को आईपीएल 2021 शुरू हो गया। इसको लेकर हालांकि बीसीसीआई पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के कुछ महीने बाद भारत में टी-20 वर्ल्ड कप भी आयोजित होना है।
इसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि टूर्नामेंट का आयोजन बेहतरीन तरीके से होगा। गांगुली ने एक लेटर में लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले सीजन में हम सामान्य वक्त की ओर लौटेंगे और हमारा पूरा घरेलू सीजन होगा, साथ ही हम सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे।
उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि बीसीसीआई समेत सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड भी इस साल अंडर-19 लड़कों के लिए जून और जुलाई में घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहते हैं। बशर्ते कोविड-19 की सिचुएशन हाथ से बाहर न निकल जाए।
0 Comments