
टी-ट्वेंटी फॉर्मेट में बल्लेबाज पहली गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, जिसके कारण गेंदबाज के पास लेने के भी अधिक अकसर होते हैं, जिसके कारण कई बार टीम को सिर्फ 20 ओवरों में ऑलआउट होते हुए देखा गया हैं.
आज इस लेख में हम अन्तराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक ऑलआउट होने वाली टॉप 5 टीमों के बारे में जानेगे.
5) वेस्टइंडीज-18 बार
2 बार वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज भी इस अनचाही सूची में पांचवे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 124 अन्तराष्ट्रीय टी20 खेले हैं, जिस दौरान टीम को 54 में जीत मिली हैं लेकिन 18 बार टीम टी20 में ऑलआउट हुई हैं.
4) पाकिस्तान- 19 बार
आईसीसी टी20 रैंकिंग की नंबर 1 टीम पाकिस्तान इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. पाकिस्तान ने अन्तराष्ट्रीय टी20 में कुल 151 मैचों में 92 जीते हैं लेकिन 19 बार पाकिस्तानी की टीम ऑलआउट भी हुई हैं.
3) न्यूजीलैंड- 22 बार
न्यूजीलैंड की टीम टी20 की एक मजबूत टीम हैं, इसके बावजूद भी टीम इस सूची में शामिल हैं. कीवी टीम ने अब तक 131 अन्तराष्ट्रीय टी20 खेले हैं, जिसमे टीम को 61 में जीत और 59 में हार मिली हैं. टीम कुल 22 बार ऑलआउट भी हुई हैं.
2) बांग्लादेश- 24 बार
बांग्लादेशी टीम इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पिछले एक दशक में इस टीम ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया हैं. बांग्लादेश की टीम ने अब तक 96 अन्तराष्ट्रीय टी20 खेले हैं, जिस दौरान टीम 24 बार ऑलआउट भी हुई हैं.
1) श्रीलंका- 26 बार
श्रीलंका की टीम अन्तराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक बार ऑलआउट होने वाले टीम हैं. श्रीलंका ने अब तक 128 मैच खेले हैं, जिस दौरान टीम 26 मैचों में ऑलआउट भी हुई हैं. यही कारण है कि इस सूची में ये टीम टॉप पर हैं.
भारत की टीम अन्तराष्ट्रीय टी20 में सिर्फ 8 बार ही ऑलआउट हुई हैं. अन्तराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक बार ऑलआउट होने वाली सूची में टीम इंडिया 17वें स्थान पर हैं.
0 Comments