
नाज़ुक ब्रेस्ट होना बहुत नॉर्मल है, और आप इस समस्या से जूझने वाली अकेली व्यक्ति नहीं हैं। लेकिन क्यों महिलाओं में यह समस्या होती है।, लेकिन क्यों महिलाओं में यह समस्या होती है, जानने के लिए हमने बात की फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, की सीनियर कंसल्टेंट और गायनोकॉलोजिस्ट डॉ उमा वैद्यनाथन से।
स्तनों में दर्द और तकलीफ होने के ये हो सकते हैं कारण
1. पीरियड्स होने से पहले ब्रेस्ट में दर्द की समस्या होती है
डॉ वैद्यनाथन बताती हैं कि पीरियड्स होने से एक हफ्ते पहले ही ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है। जब हम ओवयूलेशन स्टेज में होते हैं तो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में बदलाव आता है जिससे ब्रेस्ट में दर्द और टेंडरनेस आ जाती है।
पीरियड्स से पहले भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है।
2. हार्मोनल असंतुलन
अगर आपके शरीर में हॉर्मोन्स असंतुलित हैं तो भी आपको नाज़ुक ब्रेस्ट की समस्या से जूझना पड़ सकता है। हॉर्मोन्स अंसतुलन का प्रमुख कारण है थायराइड। अगर आपको हमेशा ही ब्रेस्ट में दर्द होता है तो अपना थायराइड चैक करवाएं।
0 Comments