बीएमडब्लू एक्स7(BMW X7)

करीना की कार कलेक्शन में लेटेस्ट गाड़ी है बीएमडब्लू एक्स7(BMW X7)। करीना के पास व्हाइट कलर का मॉडल है। करीना ने अपनी इस गाड़ी को पिछले साल 2020 में खरीदा था। अक्सर वो अपनी इस गाड़ी की सवारी करती नज़र आती हैं। उनकी इस सुपर स्टाइलिश एसयूवी की कीमत1.06 करोड़ रुपये है।
मर्सिडीज बेंज एस क्लास

तमाम बॉलीवुड सितारों की तरह करीना भी मर्सिडीज की फैन है। करीना के पास मर्सिडीज के दो अलग-अलग वेरिएंट हैं। पहला है मर्सिडीज बेंज एस क्लास(Mercedes-Benz S-Class)। इस गाड़ी की कीमत 1.33 करोड़ के करीब है। इस गाड़ी में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन लगा है जो कि 255- प्रति लीटर bhp की अधिकतम शक्ति के साथ पर चलता है। करीना के पास सिल्वर ग्रे कलर का मॉडल है।
मर्सिडीज बेंज ई-क्लास

करीना के पास जो अगली मर्सिडीज है वो है मर्सिडीज बेंज ई-क्लास(Mercedes-Benz E-Class)। ये गाड़ी भी बॉलीवुड सितारों के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाड़ी की कीमत 1.50 करोड़ तक है।
ऑडी क्यू -7 (Audi Q-7)

करीना की महंगी और आलीशान गाड़ियों की लिस्ट में ऑडी क्यू 7(Audi Q-7 ) भी शामिल है। कुछ वक्त पहले तक करीना को अपने जिम में जाने के लिए इसी गाड़ी को इस्तेमाल करते हुए देखा जाता था। करीना कपूर की ऑडी क्यू 7 एक 3.0-लीटर वी 6 टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित होती है जो कि 245 बीपी और 600 एनएम के पीक टॉर्क को क्रैंक करती है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है।
लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट

करीना एक व्हाइट कलर की लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट(Land Rover Range Rover Sport) की भी मालकिन हैं। मुंबई में करीना को कई बार बेटे तैमूर के साथ अपनी इसी गाड़ी में स्पॉट किया गया है। हांलाकि करीना के पास पुरानी जनरेशन की रेंज रोवर स्पोर्ट है। लेकिन लग्ज़री और सुविधा के मामले में उनकी ये गाड़ी किसी से कम नहीं है।
0 Comments