OMG: इस तोते में है इंसानों जैसा दिमाग, नहीं हो रहा यकीन तो वीडियो देख लीजिए




सोशल मीडिया पर जानवरों अनेको वीडियो हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट पर जानवरों और पशु- पक्षियों से जुड़े कंटेंट सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है. पशु- पक्षियों से प्यार करने वाले अपने मोबाइल, लैपटॉप की मेमोरी उनकी तस्वीरों और वीडियो से ही भरे रहते हैं. कई लोगों का मानना होता है कि जानवरों का दिमाग भी इंसान के दिमाग की तरह ही तेज होता है, जरूरत है बस उन्हें ट्रेंड करने की. सोशल मीडिया पर भी ऐसे अनेक वीडियो हैं जो दिखाते हैं कि जानवर काफी समझदार होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां एक तोते का स्मार्ट दिमाग देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्मार्ट तोता छाया हुआ है. इस तोते का दिमाग इतना तेज है कि इसे देखकर चाचा चौधरी भी चकरा जाए. वैसे तो तोतों को तेज पक्षी माना जाता है. सही तरीके से ट्रेंड करने पर वो जल्दी ही इंसानों की तरह बोलना भी सीख जाते हैं. पर इंटरनेट पर आजकल जिस तोते की चर्चा है वो एक इंसान की तरह आसानी से नल खोलकर शावर ले रहा है. उसे इतनी आसानी से नल खोलते देखकर लोग हैरान हैं कि कोई तोता इतना तेज कैसे हो सकता है.

सोशल मीडिया पर भी लोग इस नीले तोते के शातिर दिमाग और स्मार्टनेस को खूब पसंद कर रहे हैं. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं. तोते की इस कलाकारी पर लोग एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं

Post a Comment

0 Comments