
केंद्र सरकार की नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी करने का फैसला ले सकती हैं। जिससे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो सकती हैं।
खबर के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार कर्मचारियों के DA को बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं। बहुत जल्द इसका ऐलान किया जा सकता हैं। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे हैं की कब उनका DA बढ़ाया जायेगा।
बता दें की सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारी का DA बढ़ाया जा सकता हैं।जिसका लाभ देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा।
साथ ही साथ इसका लाभ लाखों पेंशनभोगियों को भी प्राप्त होगा।
आपको बता दें की केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता 21 फीसदी के हिसाब से देती है, लेकिन वर्तमान में यह 17 फीसदी के हिसाब से दिया जा रहा हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं की बहुत जल्द मोदी सरकार इसपर कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं।
0 Comments