कस्बे के मंगल कॉलोनी में चोर दिन दहाड़े एक मकान से लाखों की नगदी व गहने चुरा ले गए। घटना के वक्त मकान मालिक महेश कुमार शर्मा अपने बेटे धर्मेन्द्र शर्मा के साथ मेडिकल की दुकान पर था। जबकि धर्मेन्द्र की पत्नी रीटा शर्मा अपने पीहर रींगस गई हुई थी। दो मंजिला मकान में रीटा नीचे वाली मंजिल के कमरों में ताला लगाकर गई थी। वापस लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।
कमरे की ड्रेसिंग टेबिल की ड्रावर से एक लाख रुपए नगदी व करीब आठ लाख के गहने गायब मिले। घर में चोरी हुई देख वह हक्की- बक्की रह गई। सब कुछ चोरी हुआ देख उसका रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान सास ऊपरी मंजिल पर कपड़े धो रही थी। वह भी दौड़कर नीचे आई। इसके बाद इसकी सूचना धर्मेन्द्र को दी गई।
आवाज सुनकर नजदीकी लोग भी मौके पर इक हो गए। घटना की सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments