
शास्त्रों ओर मान्यताओ के मुताबिक, कुछ खास पेड़-पौधों की पूजा करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही इससे कुंडली के दोष भी दूर होते हैं. जानते हैं किन पेड़-पौधों की पूजा हमें करनी चाहिए.
जानिए किस पेड़ की पूजा करने का क्या फल है…!!!
1. पीपल: पीपल की पूजा करने से शनि देष से छुटकारा मिल्टा है.
2. तुलसी: कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा होती है, वहां से लक्ष्मी मां घर छोड़कर कहीं नहीं जाती हैं.
3. अशोक: इस पेड़ की पूजा से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही शारीरिक रोग दूर होते है.
4. लाल चंदन: सूर्य से संबंधित गृह दोष दूर करने के लिए लाल चंदन की पूजा की जाती है. इससे नौकरी में प्रमोशन का योग भी बनता है
5. नीम: नीम के पेड़ की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रोगों से भी छुटकारा मिलता है.
6. आंवला: इस पेड़ की पूजा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न रहती हैं और जीवन में सफलता मिलती है.
7. केला: जिनकी कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं, वे यदि इस पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ मिलता है.
8. बिल्व: इसकी पूजा से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं और अकाल मृत्यु से रक्षा हेती है.
0 Comments