चेहरे का कौन सा तिल चमकायें गा आपकी किस्मत..#..


बच्चे के जन्म के साथ ही उसके शरीर पर कई तरह के मार्क्स होते हैं, कुछ ऐसे जो बेहद अजीब भी होते हैं। इन्हें हम बर्थमार्क कहते हैं, जो तरह-तरह की वैरायटी के होते हैं। किसी के शरीर पर काला धब्बा होता है तो किसी के शरीर पर एक मिनार की आकृति का निशान। समुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह प्रत्येक निशान उस बच्चे से जुड़ा होता है जो ना केवल उसके आने वाले, बल्कि बीते हुए समय के बारे में भी बताता है।

यदि आपके माथे के दाहिनी ओर तिल है तो आपके पास धन हमेशा बढ़ता रहेगा। ऐसे लोगों के धन की कमी नहीं रहती है।


माथे के बायीं ओर तिल संकट भरे जीवन की ओर इशारा करता है। इन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो पाती है।


यदि ठुड्डी पर तिल है तो प्रेम संबंध में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


दोनों भौहों पर तिल है तो आपका अधिकांश समय यात्रा में बितेगा।


दाहिनी आंख पर तिल अच्छे प्रेम संबंध को दर्शाता है।


बायीं आंख का तिल चिंता और दुख की ओर इशारा करता है।


दाहिने गाल का तिल मतलब धनवान होने के योग हैं।


बाएं गाल पर तिल निर्धनता का प्रतिक है।


होंठ पर तिल वाले कामुक होते हैं।


होंठ के नीचे तिल वाले निर्धनता की ओर इशारा करते हैं।


कान पर तिल वाले व्यक्ति अल्पायु होते हैं

Post a Comment

0 Comments