दुनिया की सबसे ठंड जगह, जहां खाना भी मुंह तक पहुंचने से पहले बन जाता है बर्फ !



सोशल मीडिया पर इस जगह की कुछ तस्वीरे वायरल हुई थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं नूडल हवा में जमा हुआ है।

नई दिल्ली। दुनिया एक जगह ऐसी है जहां पर सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंड का आलम ये है कि यहां कभी अगर आप पानी उठाकर पीने जा रहे हो और मुंह तक पहुंचने से पहले ही वह हवा में जम जाएगी। हम बात कर रहे है साइबेरिया जहां पर सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस जगह की कुछ तस्वीरे वायरल हुई थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं नूडल हवा में जमा हुआ है। हवा में जमे नूडल और अंडे की तस्वीरें सभी को हैरान कर रही है।

इन तस्वीरों को Oleg नाम के ट्विटर यूजर ने साझा किया है। इस तस्वीर को अब तक 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। Oleg के मुताबिक मे हुए अंडे और नूडल्स की ये तस्वीर साइबेरिया के नोवोसीबर्स्क की है । जहां का वर्तमान तापमान -45 डिग्री है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Oleg ने लिखा कि ‘आज मेरे घर नोवोसीबर्स्क साइबेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस बात को ज्यादातर लोग महसूस नहीं कर सकते हैं कि साइबेरिया में मौसम कैसा है। यहां का तापमान इन दिनों -45 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन कभी कभी हालात इससे से बुरे हो जाते हैं।





बता दें साइबेरिया दुनिया की सबसे सर्द जगह है। यहां जनवरी के महीने में औसत तापमान माइनस 23 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं साइबेरिया में ही स्थित याकुत्स्क शहर का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है । कभी -कभी यहां का तापमान -65 से भी कम हो जाता है।

यहां इतना अधिक ठंड पड़ने की वजह आर्कटिक सर्किल की हवा है। ये हवा समुद्री पानी और उत्तरी ध्रुव की वजह से बनती है। यहां ये मामला सालभर चलता है। इस वजह से यहां गर्मी के मौसम में भी तापमान -15 के आस-पास ही रहता है।

Post a Comment

0 Comments