
आपको स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ तो याद ही होगा, उसमें एक मुख्य किरदार था जिसके इर्दगिर्द ही पूरा धारावाहिक घूमता था और उसका नाम था प्रेरणा। उस धारावाहिक में प्रेरणा का किरदार निभाया था अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने। श्वेता तिवारी ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था, इस धारावाहिक के अलावा श्वेता ने कुछ फिल्मों में भी अपने जलवे बिखेरे हैं आज हम आपको श्वेता तिवारी के बारें में ही कुछ बातें बताने जा रहें हैं।
टीवी पर्दे पर आने से पहले श्वेता नौकरीं भी कर चुकी हैं जब वो महज 12 वर्ष की थी तब उन्होंने नौकरीं करना शुरू किया था। आपके लिए यह शायद यकीं कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन उस समय उन्हें तनख्वाह के रूप में सिर्फ 500 रुपये मिला करते थे। उनकी वो नौकरीं एक ट्रेवल एजेंसी में थी, नौकरीं करते-करते उन्हें एक्टिंग में हाथ आजमाने का ख्याल आया।
श्वेता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं इनका जन्म प्रतापगढ़ में हुआ था, एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए इन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मुंबई आ गई। श्वेता तिवारी की गिनती इन दिनों टीवी की सबसे फिट अभिनेत्रियों में की जाती हैं, इसके अलावा श्वेता सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं।
जब श्वेता केवल 18 वर्ष की थी तो उनकी पहली शादी हो गई थीं लेकिन उनकी ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी जिसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए। पहले पति से तलाक लेने के बाद श्वेता ने दूसरी शादी भी की लेकिन उनकी ये शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और श्वेता अलग हो गई।
अभिनेत्री श्वेता तिवारी के दो बच्चे भी हैं जिनमे एक लड़की और एक लड़का हैं। श्वेता के दोनों ही बच्चे उनके साथ ही रहते हैं, लड़की का नाम पलक हैं जो 18 वर्ष की हैं जबकि बेटे की उम्र छोटी हैं और उनका नाम रेयांश हैं। कम उम्र से ही श्वेता ने काफी जिम्मेदारियां उठाई है और आज उसी का नतीजा है की वो एक सफल व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
भले ही श्वेता आज 39 वर्ष की हो चुकी हो लेकिन फिटनेस के मामलें में वो कोई कमी नहीं होने देती, भले ही उनकी दिनचर्या कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो वो खुद को फिट रखने का मौका नहीं छोड़ती। कम से कम 3 बार वो जिम अवश्य जाती हैं और कभी वो जिम ना जा पाती तो घर पर ही 1 घंटे तक व्यायाम करती हैं इसके अलावा उन्हें कार्डियो, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग और योगा बहुत पसंद हैं। श्वेता आज इतनी उम्र के होने के बावजूद वो देखने में बिल्कुल नहीं लगती कि वो 39 वर्ष की हैं।
0 Comments