उसकी सोच के चलते ही एक फिल्म बनकर तैयार होती है। फिल्म हिट हो तो डायरेक्टर पैसों में खेलता है लेकिन अगर फ्लॉप हो जाये तो उसको करोड़ों का चुना भी लग जाता है।

लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर से मिलवाने वाले हैं जिसने पिछले 16 सालों में सिर्फ पांच फ़िल्में बनाई हैं।
लेकिन सब की सब हिट और ब्लॉकबस्टर रही हैं।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार हिरानी की। जिनकी बनाई एक-एक फिल्म का हर कोई दीवाना है। राजकुमार हिरानी ने अपनी इन पांच फिल्मों के जरिये कई स्टार्स की जिंदगी बना दी है। राजकुमार हिरानी की सबसे पहली फिल्म थी 'मुन्ना भाई MBBS' जो कि साल 2003 में रिलीज़ हुई थी।

जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद हिरानी ने 2006 में इस फिल्म का दूसरा भाग बनाया 'लगे रहो मुन्ना भाई' ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इसके बाद 2009 में आई '3 इडियट्स' 2014 में आई 'पीके' और 2018 में आई फिल्म 'संजू' ने न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि आमिर खान, रणबीर कपूर जैसे स्टार्स को करियर की बुलंदियों तक पहुंचा दिया।
0 Comments