
आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऑफिस के क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि होगी, सोचे हुए कामों को पूरा होने में अभी कुछ समय और लग सकता है। अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे।
पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता हैं।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे, नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी करेगी।
किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा, आप अपनी कोई बात दूसरे के सामने खुलकर रख पायेंगे। नवरात्र के शुभ अवसर पर आज देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियों का संचार करेगी।
कुंभ, मेष :- आपके धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी करेगी, जो लोग बिजनेसमैन हैं, वो अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने की सोचेंगे, अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, आपके मन को शांति मिलेगी, किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए।
0 Comments