सुबह-सुबह उठने पर आपकी एड़ियों में भी होता है दर्द तो...

सुबह उठकर चलने पर एड़ियों में होता है तेज दर्द, तो आप हैं इस गंभीर रोग के  शिकार | Does your heel hurt in the morning? Here is what you need to


कई लोगों की शिकायत होती है कि सुबह-सुबह जमीन पर पैर रखते ही उनकी एड़ियों में दर्द होता है। वे इस दर्द को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की है कि सुबह एड़ियों में दर्द क्यों रहता है। एड़ी के दर्द का सबसे सामान्‍य कारण एड़ी के प्‍लांटर फैसिया के ऊतक में सूजन होना है। इसके अलावा भी एड़ियों में दर्द कई अन्य कारणों- जैसे हील स्‍पर, मोटापे, स्‍ट्रेस, फ्रैक्‍चर, बर्साइटिस, एचलिस टेंडोनाइटिस आदि के कारण भी हो सकता है।

अपनाएं ये तरीके:

एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें एक चम्‍मच हल्‍दी मिलाएं। इसमें स्‍वाद के लिए आप शहद भी डाल सकते हैं। लगातार हल्दी दूध और शहद के सेवन से आपको एड़ियों के दर्द से राहत मिलेगी।
सुबह स्नान करते समय हल्के से तलवों को रग़ड़कर साफ करें और स्नान के बाद सादा सरसों का तेल लगाएं दर्द से राहत मिलेगी।

अगर आप वर्किंग हैं और हील्स की चप्पल और जूते पहनने का शौक है तो अपनी आदत को चैंज करें। लंबी हील्स से रक्त का प्रवाह असामान्य होता है।

गर्म पानी में अलसी के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुछ देर तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें, इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। आप अल्सी का तेल भी एड़ियों पर लगा सकते हैं, इससे भी आपको दर्द से राहत मिलेगी।
अगर आपको हील स्‍पर की वजह से एड़ी में दर्द हो रहा है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैरों को उसमें कुछ देर तक डुबोए रखें, इससे दर्द से राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments