कष्टों को मिटाने के उपाय:: ऐसे करे भगवान हनुमान की पूजा, दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट



हनुमान जी को सभी कष्टों को हरने वाला माना जाता है वे ये सबसे आसानी से प्रसन्न होने वाले देव है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इस उपाय को विधिवत किया जाए तो बहुत जल्दी सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। यह उपाय पीपल के पत्तों से किया जाता है। हनुमान जी का दिन मंगलवर और शनिवार माना जाता है। इसी दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे जल्द ही प्रसन्न होते है।

कष्टों को मिटाने के उपाय:

# सप्ताह के प्रति मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

# इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें।

# ध्यान रखें पत्ते पूरे होने चाहिए, कहीं से टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए।

# 11 पत्तों पर स्वच्छ जल में कुमकुम या अष्टगंध या चंदन मिलाकर इससे श्रीराम का नाम लिखें।

# जब सभी पत्तों पर श्रीराम नाम लिख लें, उसके बाद राम नाम लिखे हुए इन पत्तों की एक माला बनाएं।

# इस माला को किसी भी हनुमानजी के मंदिर जाकर वहां हनुमानजी को अर्पित करें।

हनुमान चालीसा का पाठ:

ध्यान रखें उपाय करने वाला भक्त किसी भी प्रकार के अधार्मिक कार्य न करें। हनुमान चालीसा का पाठ करना कभी ना भूले। साथ ही अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहें।

Post a Comment

0 Comments