
रिश्ते में भाईबहन को एक दूसरे को प्यार हो गया. भाई ने बहन की मांग में सिंदूर भर पत्नी बना लिया. फिर एकदूसरे के साथ रहने भी लगे. ये मामला तब लोगों के सामने आया जब परिजनों ने लड़के की शादी तय कर दी. पत्नी बनी बहन को ये तब पता चल पाया जिस दिन लड़के की शादी थी. फिर क्या था. मौके पर पहुंची उस बहन ने जो हंगामा काटा, उससे लोग दंग रह गये. आखिरकार लड़की कामयाब हो गयी और शादी रुकवा दी. लेकिन कहानी में एक और ट्विस्ट बाकी था.
खबर के अनुसार, मामला यूपी के कन्नौज जिले के कोतवाली इलाके के एक गांव क्षेत्र का है. गाँव में एक लड़के की शादी हो रही थी. कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के लिए बरात चलने को तैयार थी. सब इकट्ठे थे. लड़का दूल्हा बन चुका था. इसी बीच एक लड़की आई और सब कुछ अचानक बदल गया. दरअसल, ये लड़की कोई और नहीं बल्कि बरात के साथ जाने की तैयारी कर रहे दूल्हा बने लड़के चचेरी बहन थी. चचेरी बहन ने शादी रुकवाने को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. वजह पूछने पर बताया कि दूल्हा बने लड़के यानी चचेरे भाई की वह पत्नी है. पिछले कई साल से दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं.
इतना ही नहीं, लड़की ने बताया कि दोनों एक दूसरे से शादी कर चुके हैं. लड़का मांग में सिंदूर भर चुका है. मंगलसूत्र पहना चुका है. वह उसकी पत्नी है. यहाँ तक कि दोनों एकदूसरे के साथ रहते हैं. फिर मामला पुलिस तक पहुँच गया. चार घंटे की पंचायत के दौरान लड़के से शादी के लिए लड़की जिद करती रही. जब लोगों को यकीन नहीं हुआ तो लड़की ने लड़के के साथ के ऐसेऐसे फोटो और वीडियो दिखाए कि लोग दंग रह गये
इसके बाद लड़के के परिजन लड़की की जिद के आगे झुक गए. और थाने से वापस आ गये. यहाँ तक कि दूल्हा बने लड़के को भी वहीं छोड़ दिया. खुद को पत्नी बता रही लड़की इससे खुश हो गई.
0 Comments