जब सेहरा बांध घोड़े पर सवार हुईं दो बहनें, निभाई ये परंपरा

नवभारत टाइम्स - News


हरियाणा में ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ वाली कहावती अब हर जगह दिखने लगी है। सोमवार को भिवानी जिले की दो बहनें शादी से पहले स्थानीय परंपरा निभाते हुए गले में नोटों की माला और सिर पर सेहरा बांधकर घोड़े पर सवार हुईं। बता दें कि यह परंपरा हमेशा से लड़के ही निभाते रहे हैं। जिले के गांव ढाणाजोगी में सोमवार को निशा और नीलम ने यह नई पहल की।

इस मौके पर डीजे की धुन पर दुलहन समेत परिवार के सभी लोग थिरकते हुए नजर आए। भिवानी में में इससे पहले भी इसी तरह से उदाहरण सामने आ चुके हैं, मगर गांव में ऐसा पहली बार ही हुआ है। इन दोनों बहनों की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है।




Post a Comment

0 Comments