एक लोटे जल के ये टोटके बदल देंगे आपकी दुनियां`-

ताम्बे के लोटे का ये टोटका, दूर करेगा आपके जीवन की हर समस्या

 ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का समाधान किसी न किसी उपाय या टोटके के रूप में मिल ही जाता हैं, अगर आप धन की समस्या से परेशान है, वास्तुदोष से परेशान है, ग्रहदोष से परेशान है, कुंण्डली दोष से परेशान है, या अन्य किसी और व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या से परेशान हो रहे हैं और अनेक प्रयास या उपाय भी चुके है फिर भी आपकी समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है तो इस टोटके को एक बार जरूर प्रयोग करें, अवश्य ही आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी ।

एक लोटा जल बदलेगा आपकी किस्मत, आप सोच रहे होंगे की एक लोटा जल आखिर कैसे बदल सकता हैं किस्मत, एक लोटे पानी के ऐसे टोटके जो समझने औऱ देखने में तो छोटा लगता पर इसके चमत्कार असिमित व अद्भुत हैं, जिसका प्रयोग कर आप हो सकते हैं धनवान और आपके घर परिवार में बन रहेगा हमेशा के लिए सुख-शांति का वातावरण ।

1- एक तांबे का लोटा लें उसमे सबसे पहले 11 बूंद गंगाजल डाले फिर उसी लोटे में शुद्ध जल भर दें । अब इस जल भरे लोटे को अपने घर के मुख्य द्वार पर साफ सफाई करने के बाद सुर्योदय के समय (लगभग 5:30 से 6:30 बजे के बीच ) उस जल को छिड़के । ऐसा प्रतिदिन करें, अगर प्रतिदिन संभव ना हो तो- पूर्णिमा, अमावस्या या अन्य धार्मिक पर्वो, शुभ अवसरों पर अवश्य करें । ऐसा करने से आपके घर और घर के आस पास का वातावरण पवित्र हो जायेगा, एवं सभी नकारात्मकता नष्ट हो जायेगी । पवित्र वातावरण वाले घरों में ही माता लक्ष्मी का आगमन होता है और स्थाई निवास करती हैं । घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बना रहेगा । ऐसे घरों में रहने वालें लोगों का स्वास्थ्य भी हमेशा ठीक रहता हैं । इस टोटके को करने से घर के सभी सदस्यों के कुण्डली के दोष भी खत्म हो जाते हैं ।

2- इस टोटके को घर की किसी सबसे बड़ी बुजुर्ग महिला या घर मालकिन से करायें ।

3- बचे हुए जल को किसी मंदीर में या फिल घर के आंगन की तुलसी जी में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके छोड़ दें ।

4- इस टोटके को करने में सावधानी यह रखे की कोई टोके नहीं ।

Post a Comment

0 Comments