सरवाड़। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कंचन।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है
जिले में सरवाड़ में पुलिस ने रविवार को युवक की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को कंचन देवी बागरिया को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।
थानाधिकारी चन्द्र प्रकाश यादव के अनुसार 6 दिसंबर 2020 को निकट ग्राम पीपरोली धाकडान में प्रह्लाद पुत्र घीसा बागरिया की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी। सूचना पर सरवाड़ थानाधिकारी चंद्र प्रकाश यादव, एएसआई भंवरलाल चौधरी पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे।
0 Comments