अगर आप भी रोटी बनाने से पहले आटे को छान लेते हैं, तो जान लीजिये इससे जुड़ी ये सच्चाई.



अधिकतर महिलाएं जब भी रोटी बनाती हैं तो उससे पहले आटे को छान लेती हैं, और चोकर को निकालने के बाद बचे महीन आटे से ही रोटियां बनाती हैं, इससे रोटियां मुलायम और स्वादिष्ट बनती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नही है, बल्कि चोकर युक्त आटे कि रोटियां खाने से सेहत को बहुत लाभ होता है, आज हम आपको चोकर वाले आटे से बनी रोटियों से होने वाले लाभ के बारे में बताने वाले हैं।

चोकरयुक्त आटे से बनी रोटियां खाने से होते हैं ये लाभ

चोकरयुक्त आटे से बनी रोटियां खाने से खून में इम्यूनोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर होती हैं
चोकर मिले आटे की बनी रोटियों का सेवन करने से पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाती हैं, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।


हार्ट प्रॉब्लम और मोटापा नही होता है
यह आटा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिसे हार्ट प्रॉब्लम नही होती है, साथ इसके सेवन से मोटापे की समस्या भी नही होती है।


Post a Comment

0 Comments