
प्रकृति को पृथ्वी का मनुष्य के लिए सबसे अच्छा उपहार माना जाता है। हमारे आस पास कई ऐसी चीज़ें है जो कि हमें सुरक्षित रखती है। पेड़-पौधे भी इन चीज़ों में शामिल है। ना केवल वास्तु शास्त्र बल्कि विज्ञान का भी मानना है कि हमारे आस पास पेड़ पौधे होने से हमारा स्वास्थ्य तो अच्छा होता ही है साथ ही आस पास का वातावरण भी सकारात्मक होता है।कुछ पेड़ ऐसे होते है
जिनको हमें लगाना होता है वहीं कुछ पेड़ ऐसे भी होते है जो कि खुद ही उग जाते है और पीपल का पेड़ इन्हीं में से एक है। यह एक ऐसा पौधा है जो कि अपने आप कहीं भी उग जाता है। हालाँकि कई देवी देवताओं का वास होने के कारण पीपल के पेड़ को शास्त्रों में बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन फिर भी इसे घर में लगाने से मना किया जाता है।
लेकिन कई घरों में अक्सर यह खुद ही उग जाता है। अगर आपके घर में भी पीपल का पौधा उग गया है तो इसके साथ भूलकर भी ये गलतियां ना करें।
अगर आपके घर में किसी दीवार पर पीपल का पेड़ उग जाए तो इसकी पूजा करने के बाद इसे तुरंत वहाँ से हटाकर किसी गमले में लगा लें। इसे हटाते समय इसकी जड़ों को काटने की गलती ना करें क्योंकि इसकी जड़ों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।
भूलकर भी घर की पूर्व दिशा में इस पीपल के पेड़ को ना लगाएं क्योंकि इससे घर में भय और निर्धनता आती है। इसकी पूजा करके गमले में लगाकर पास के मंदिर में रख आए।
अगर आपके घर में पीपल उग आए तो आपको इसे काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में संकट आते है और संतान की तरफ से कई समस्याओं का सामना करता पड़ता है।
0 Comments