अगर इनमें से है कोई एक भी योग तो रातों रात हो जायेंगे लखपति``

 

रातों रात लखपति बना देगा ये छोटा सा घरेलू टोटका - ज़रूर करे ये चमत्कारिक  टोटका - TOTKA - JADU TONA - YouTube

व्यक्ति के कोई भी काम सिद्ध होने लिए उसके जीवन ने योग का होना भी जरुरी है। व्यक्त‌ि की हथेली में मौजूद कुछ रेखाओं को देखकर उनकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि को जाना जा सकता है। कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं ज‌िन्हें देखकर यह साफ कहा जा सकता है क‌ि व्यक्त‌ि धनवान होगा। तो देख‌िए आपकी हथेली में ऐसी रेखाएं मौजूद हैं या नहीं।

हथेली में हों ये योग:

 # हथेली भारी हो और उंगल‌ियों का आधार भी बराबर है साथ ही भाग्य रेखा एक से अध‌िक हो तो यह संकेत है क‌ि आपका भाग्‍य कई ओर से लाभ द‌िलाएगा। ऐसे व्यक्त‌ि को अचानक धन लाभ म‌िलता है।

# भाग्य रेखा हथेली में मोटी से पतली होती जाए। जीवन रेखा गोल और शन‌ि पर्वत ऊंचा हो तो व्यक्त‌ि व्यवसाय में खूब धन कमाता है और करोड़पत‌ि बनता है।

# हथेली भारी है और जीवन रेखा के साथ साथ मंगल रेखा चल रही हो तो यह ब्रह्मा का संकेत है क‌ि आप करोड़पत‌ि बनेंगे। ऐसे व्यक्त‌ि को पैतृक संपत्त‌ि से बड़ा लाभ म‌िलता है।

# हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो और चन्द्र पर्व से एक पतली रेखा न‌िकलकर भाग्य रेखा से म‌िले तो व्यक्त‌ि व‌िदेश में जाकर धनवान बनता है।

# भाग्य रेखा मण‌िबंध से न‌िकलकर सीधे शन‌ि पर्वत पर जाए और सूर्य रेखा एक से अध‌िक हो साथ ही सूर्य और शन‌ि की उंगली सीधी हो तो यह संकेत है क‌ि आप काफी धनवान बनेंगे।

# चन्द्रमा से एक रेखा न‌िकलकर भाग्य रेखा से म‌िले और भाग्य रेखा पतली हो और सीधे शन‌ि पर्वत पर खत्म हो रही है तो यह आपके करोड़पत‌ि बनने का योग है।

# व‌िवाह रेखा गुरु पर्वत पर जाए। हाथ में मोटी रेखाओं का जाल नहीं हो और मस्त‌िष्क रेखा कटी फटी नहीं हो तो व्यक्त‌ि म‌ह‌िलाओं और सुसराल के सहयोग से धनवान बनता है।

# हथेली में उंगल‌ियां सीधी हो और जीवन रेखा गोल हो साथ ही शुक्र पर्वत पर त‌िल का न‌िशान हो तो आप करोड़पत‌ि होते हैं।

Post a Comment

0 Comments