
हमारी दिनचर्या को लेकर भी ऐसे बहुत से नियम बनाये गये हैं। जैसे हम कैसे बैठे, कैसे खाना खाया, घर में क्या रखें, कैसें सोयें आदि। इसी प्रकार वास्तुशास्त्र के अनुसार रात को सोते समय इन चीजों को अगर अपने सिरहाने से दूर रखा जाये तो हम बहुत से कठिनाईयों से बच सकते हैं।
इन चीजों को कभी का रखें सिरहाने:
# मोबाइल: इन चीजों को सिरहाने रखने से नींद में खलल तो पढ़ता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य की दृष्टिï से भी ठीक नही है क्योंकि मोबाइल से निकलने वाले रेज हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।
# पानी का गिलास: सोते समय पानी से भरा गिलास या जग सिरहाने नही रखना चाहिये। इससे चंद्रमा आपकी सेहत और दिमाग पर असर डालता है। जिससे इंसान मनोरोगी बन सकता है।
# किताब या अखबार: वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये केनीचे अखबार और मैगजीन जैसी कोई भी पढऩे की चीज नही रखनी चाहिये। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।
# जूते-चप्पल: सोते समय कभी भी जूते चप्पल हमारे सिरहाने के पास या बेड के नीचे नही होने चाहिये। इससे सेहत और धन दोनों की ही हानि होती है।
0 Comments