आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आज ही करें ये रामबाण उपाय~

वास्तु शास्त्र में हवा, पानी और अग्नि की ऊर्जाओं के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाता है। इन ऊर्जाओं में संतुलन बनाने का मुख्य कारण विभिन्न प्रकार के योग बनाना होता है। ऐसी मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के उपाय बहुत असरदार होते हैं, इसलिए ही इसके उपायों से बनाए गए योगों के असफल होने की संभावनाएं भी बहुत कम होती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनसे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाई जा सकती है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इन उपायों की मदद से आर्थिक तंगी बहुत जल्द दूर हो सकती है। कहते हैं कि इन उपायों से घर में धन वृद्धि के योग बनते हैं, इसलिए इन वास्तु टिप्स को बहुत कारगर माना जाता है....


सड़े हुए फलों को निकालें बाहर
कई लोगों के घरों में फल और खाने-पीने की चीजें ऐसे ही पड़े हुए सड़ते रहते हैं। कहा जाता है कि ऐसी स्थिति बनने से घर में नकारात्मक ऊर्जाएं एकत्रित हो जाती हैं और धन आगमन पर रोक लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपके घर में जो भी सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ हो उसे घर से बाहर निकालें और अगली बार सिर्फ उतनी ही चीजें लाएं, जिन्हें खाकर खत्म किया जा सके।

पूर्व दिशा की दीवार पर पीला रंग
वास्तु एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पूर्व दिशा की दीवार पर पीला रंग होना चाहिए। कहा जाता है कि घर में इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और दीवार पर पीला रंग इसे और अधिक शुभ बनाकर धन आगमन के योग बना सकता है। इसलिए धन प्राप्ति के इस उपाय को बहुत कारगर माना जाता है।


दरवाजे पर लगाएं लाल डोरी
कहा जाता है कि दरवाजे पर लाल रंग की डोरी लगाना अत्यंत शुभ और सरल उपाय है। इस आसान उपाय को करने से घर में धन वर्षा के योग बनाए जा सकते हैं। कोशिश करें कि आप दरवाजे के दाहिनीं ओर लाल रंग की डोरी बांधें।





धन आगमन के छोटे मौकों को न करें इग्नोर
माना जाता है कि जब घर में धन आगमन के योग बनने शुरू होते हैं तो धीमी गति से थोड़ा-थोड़ा पैसा घर में आता चला जाता है। कहते हैं कि जो लोग कम पैसे को देखकर मुंह बनाते हैं, उनके पास अपार धन नहीं आ पाता है। इसलिए कम पैसे को भी खुशी के साथ एक्सेप्ट करना सीखें। जानकार बताते हैं कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और घर में धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।



Post a Comment

0 Comments