
हमारे धर्म पुराणों में सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उपयुक्त और मनोकामना पूर्ण करने वाला दिन बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सोमवार को जो भी व्यक्ति शिव की आराधना सच्चे दिल से और निष्ठापूर्वक करता है, भगवान भोलेनाथ उनकी सारी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
सोमवार को पूजा करने का कारण:
# चन्द्रमा करते थे शिव पूजा: चंद्रमा इसी दिन भगवान शिव की पूजा आराधना किया करते थे। जिस कारण चंद्रमा को निरोगी काया मिली थी। ये वजह भी है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। अतः इस दिन शिवजी की पूजा अर्चना का अर्थ है: चंद्रदेव को भी खुश करना।
# शिवलिंग पर बेलपत्र: सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सोम का एक अर्थ होता है सौम्य। और शंकर जी को शांत देवता के रूप में जाना जाता है।भगवान शिव की सहजता और सरलता के कारण इन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।
# सोम में ॐ: सोम में ॐ है, जो भोलेनाथ का स्वरुप है। ये कारण भी है कि सोमवार को शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
0 Comments