घर के आसपास नहीं फटकेगा एक भी मच्छर, करें आसान उपाय #

 


मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका : आजकल बुखार होने की परेशानी आम सुनने को मिल रही है। इसकी खास वजह मच्छरों को माना जाता है। मच्छर गंदी जगहों पर बहुत जल्दी आते हैं, इनको भगाने के लिए कैमिक्ल युक्त लिक्विड का इस्तेमाल करने से बेहतर है की कुछ घरेलू और असरदार तरीकों को अपनाया जाए। आइए जानें किस तरह से भगाएं ये मच्छर। 

1. लौंग और नारियल तेल

मच्छरों को लौंग और नारियल के तेल की खुशबू बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। नारियल के तेल में लौंग का तेल मिक्स कर लें। इसको अपनी बॉडी पर लगाएं। मच्छर आपके करीब भी नहीं आएंगे। यह तेल ओडोमॉस की तरह काम करेगा।   घर में नहीं घुसेगा एक भी मक्खी- मच्छर अगर अपनाते रहेगें 

2. कपूर का धुआं

घर से मच्छरों को बाहर निकालने के लिए कमरे में कपूर की टिकिया जलाएं। इसकी खूश्बू से मच्छर भाग जाते हैं। कपूर को जलाने से पहले खुद घर से बाहर निकल जाएं। 

3. नींबू की रस 

नींबू का रस मच्छरों को भगाने का सबसे आसान तरीका है। नींबू के रस को खाली लिक्विड के रिफिल में भर लें। इसका प्रयोग करने से मच्छर भाग जाएंगे। 

4. नीलगीरी का तेल

नीलगीरी के तेल से भी मच्छर आसानी से भाग जाते हैं। खाली रिफिल में नीलगीरी का तेल भरकर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।  मच्छरों को भगाने के काम आएंगे ये आसान तरीके

5. नीम का तेल

घर से मच्छरों के बाहर भगाने के लिए नीम का तेल घर के आसपास छिड़क दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे। 



 



Post a Comment

0 Comments