किसी भी परीक्षा को लेकर हमारे मन में बड़ी बेचैनी रहती है। और मन में अजीब सी उथल-पुथल रहती है। ऐसी ही स्थिति से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे हम परीक्षा के दौरान संयमित रह सकते हैं। तो आइए आप भी जाने परीक्षा में पास होने के उपाय के बारे में।
1. जब भी आप परीक्षा देने जाए तो चाहे वो कोई भी दिन अथवा कोई भी समय हो घर से सदैव सीधा पैर सबसे पहले बाहर निकालें। उसके बाद ही परीक्षा देने जाएं। क्योंकि जब हम किसी भी कार्य को सीधा-सीधा करते हैं तो वह कार्य सीधा होता है। और अगर हम उस कार्य को उल्टा करते हैं तो वह कार्य कभी संपूर्ण नहीं हो पाता है। और वह कार्य उल्टा ही हो जाता है।
2. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी आप परीक्षा देने के लिए जाएं तो आप अपने घर से दही अथवा शक्कर खाकर ही परीक्षा देने जाएं।
3. अगर आप किसी कारणवश दही अथवा शक्कर नहीं खाना चाहते हैं तो आप अपने घर से मिश्री खाकर भी परीक्षा देने जा सकते हैं। इस उपाय को करने से आपको परीक्षा में पास होने से कोई नहीं रोक सकता।
4. गीता के दसवें और ग्यारहवें अध्याय का पाठ करके अगर आप कोई भी परीक्षा देने जाते हैं तो यह बहुत ही सिद्ध और अचूक उपाय है और इस उपाय को करने के बाद आपको परीक्षा में पास होना ही होना है। कोई भी आपको उस परीक्षा में फेल नहीं कर सकता है। और आप कभी भी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा अथवा सामान्य परीक्षा में असफल नहीं होंगे।
5. यदि आप किसी भी परीक्षा को देने से पहले बजरंग बाण का पाठ करते हैं तो आप परीक्षा में अवश्य ही सफल होंगे।
0 Comments