
गौरतलब है कि इसी तरह के एक मामले में पिछले सप्ताह ही मानसरोवर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया था। वह भी एक युवक को पचास हजार रुपए नहीं देने पर रेप के झूठे केस मे फंसाने की धमकी दे रही थी।
जयपुर
जयपुर शहर में हनीट्रेप का नया मामला सामने आया है। रेप केस में युवक को फंसाने की बात कर युवती पचास हजार रुपए की मांग करती रही तो तंग आकर लड़का खुद ही थाने जा पहुंचा। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने युवती के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
पहले युवती, रुपए लेने के लिए युवक को तलाश रही थी लेकिन अब पुलिस युवती को तलाश रही है। जांच कर रही आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि युवती शादीशुदा है और उसका नाम अरुणा है। उसने गजानंद नाम के एक युवक को बातों में फंसाकर उसके साथ दोस्ती की। दोस्ती के बाद दोनो कई बार मिले भी। लेकिन अब अरुणा रुपयों की मांग कर रही है। गजानंद जब पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को इस बारे में बताया एक बार तो पुलिसवालों के गले से भी बात नीचे नहीं उतरी।
बाद में जब गजानंद ने पुसि को कुछ सबूत दिखाए तब जाकर पुलिस ने अरुणा के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि वह पचास हजार रुपयों की मांग कर रही थी झूठे रेप केस मे फंसाने से बचाने के लिए । लेकिन अब उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसी तरह के एक मामले में पिछले सप्ताह ही मानसरोवर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया था। वह भी एक युवक को पचास हजार रुपए नहीं देने पर रेप के झूठे केस मे फंसाने की धमकी दे रही थी।
0 Comments