मुकेश और नीता अंबानी दोनों सुबह जल्दी उठते हैं। मुकेश अंबानी तो 5 से 5.30 तक बिस्तर छोड़ देते हैं।
सुबह उठने के बाद नीता और मुकेश अंबानी एंटीलिया में ही बने जिम में करीब 40 मिनट तक वर्कआउट करते हैं। नीता डांस से भी खुद को फिट रखती हैं।
नाश्ते में दोनों ही बेहद पौष्टिक चीजें लेते हैं। नीता अंबानी को नाश्ते में ड्राइ फ्रूट्स और एग व्हाइट ऑमलेट चाहिए होता है। वह डेली चुकंदर का जूस भी पीती हैं।
मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। नाश्ते में वह पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्सी रोटी लेना पसंद करते हैं।
10 बजे से 11 बजे के बीच मुकेश और नीता अंबानी काम पर निकल जाते हैं।
शाम में चाहे किसी को भी जितनी भी देर क्यों ना हो जाए डिनर साथ में ही करते हैं। इसके अलावा रविवार का दिन पूरी तरह से फैमिली के लिए डेडिकेटेड रहता है।
0 Comments