भाग्य को बलवान, आपको धनवान और ऊर्जावान बनाता है लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप...*-

लक्ष्मी गायत्री मंत्र की हिंदू धर्म में बड़ी महिमा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस मंत्र का रोजाना जाप करने से व्यक्ति का भाग्य बलवान होता है और उसके जीवन में स्थिरता आती है। व्यक्ति के जीवन में सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो जाता है। साथ ही यह मंत्र व्यक्ति को धनवान बनाने के साथ उसे उर्जावान भी बनाता है।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र के जाप की विधि और लाभ

-ज्यादातर मंत्रों का जाप सुबह यानी ब्रह्ममुहूर्त में करना अधिक लाभकारी होता है।

-आप चाहे तो लंच और डिनर से तीन घंटे पहले भी इस मंत्र का जाप कर सकते है।

-खाने के तीन घंटे बाद भी मंत्र का जाप किया जा सकता है।

-अगर संभव हो तो मंत्र का एक माला रोज करे।

-अगर माला संभव ना हो तो 108 बार रोजाना मंत्र का जाप करे।

-रोजाना अगर आप इस मंत्र का उच्चारण करते हैं तो इससे आप ऊर्जावान भी बनते हैं।

-मंत्र का उच्चारण आपके भाग्य को बलवान कर धनवान बनाता है।

-मंत्र के जाप से आपके जीवन की सभी चिंताएं खत्म होती है।

-मंत्र के जाप से इसका आपके कारोबार में भी जबरदस्त लाभ पहुंचता है।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।

Post a Comment

0 Comments